Home Atulya Sach News झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर रसूलपुर में धरना 28 वें...

झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर रसूलपुर में धरना 28 वें दिनभी जारी रहा। 

0
34
``

 

लालढांग। रवासन नदी के तट पर स्थित रसूलपुर में झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 28 वें दिन में प्रवेश कर गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक झूला पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

शुक्रवार को धरने के क्रमिक अनशन का दसवां दिन था।  ग्रामीणों ने  सुरेन्द्र रावत,व देवेंद्र गौड को  माला पहनाकर धरना स्थल पर अनशन पर बैठाया। अन्य ग्रामीण भी उनके समर्थन में धरना स्थल पर बैठे रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि रवासन नदी पर झूला पुल न होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है। कई बार मांग के बावजूद सुनवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं धरना स्थल पर महिलाओं ने भजन कीर्तन कर धरना दिया। 

धरना स्थल पर मुख्य रूप से  श्याम लाल,  बलवीर सैनी, रामचंद्र पाल, पप्पू सिंह, तिलकराज, शिवसिंह रावत, जगदीश बडोला ,मुन्नी देवी, मंजू देवी , कमलेश द्विवेदी, बृजमोहन पोखरियाल , पंकज चमोली, अरुणा देवी, पूनम देवी, ज्योति, उर्मिला देवी, सोहनलाल जखमोला  आदि  ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!