लालढांग। शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के छात्रों ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अजय कुमार शर्मा ने बताया यह प्रतियोगिता रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम (योगस्थली) में आयोजित की गई थी। जिसमें शहीद मनोज सिंह चौहान राo इंo कॉलेज गैंडीखाता के 10 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के मेडल जीतने वाले छात्र:फरमान 51 किग्रा वर्ग में द्वितीय स्थान,सतनाम – 51 किग्रा वर्ग में तृतीय स्थान,अकमल – 51 किग्रा वर्ग में तृतीय स्थान,आमिर – 57 किग्रा वर्ग में तृतीय स्थान,रुहान चोपड़ा – 65 किग्रा वर्ग में तृतीय स्थान पर रहे।

छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने सभी मेडल विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर तक जाने के लिए प्रेरित किया।
