Home Atulya Sach News गैंडीखाता इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना गढ़भोज दिवस

गैंडीखाता इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना गढ़भोज दिवस

0
30
``


गैंडीखाता/हरिद्वार। शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में बुधवार  को गढ़भोज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभागीय आदेश के अनुपालन में विद्यालय में गढ़वाली व्यंजनों का विशेष भोज तैयार किया गया।

प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने सभी अध्यापकों व छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर गढ़वाली व्यंजनों का आनंद लिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए पहाड़ी उत्पादों मडुवा, झंगोरा, भट्ट, गहत आदि के पौष्टिक महत्व की जानकारी दी और भोजन माताओं के सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर एमडीएम प्रभारी अजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश बधानी, अजीत कुमार यादव, उदय चंद, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवरानी, योगेश कुमार, पविंद्र कुमार, सीताराम, मनोज कुमार, मीरा डिमरी, चेतना भूषण, विश्वास सैनी, कार्यालय प्रभारी संजीव कुमार, हर्षित कौशिक, सचिन शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!