Home Atulya Sach News राजाजी टाइगर रिजर्व ने मनाया वन्यजीव सप्ताह, मंगोलपुरा स्कूल में हुई चित्रकला-निबंध...

राजाजी टाइगर रिजर्व ने मनाया वन्यजीव सप्ताह, मंगोलपुरा स्कूल में हुई चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता*

0
73
``

   मंगोल पुरा में  वन्यजीव सप्ताह का समापन, विजेता छात्र सम्मानित

राजाजी टाइगर रिजर्व ने स्कूल में कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

मंगोलपुरा/ लालढांग। राजाजी टाइगर रिजर्व की रावसन यूनिट द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगोलपुरा में वन्यजीव सप्ताह के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन 7 अक्टूबर को हुआ।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 7 के कृष्णपाल ने प्रथम, कक्षा 8 की पल्लवी ने द्वितीय तथा कक्षा 8 की ही प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 8 की रितु सैनी ने प्रथम, भारती ने द्वितीय तथा कक्षा 7 की शिक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

टीम द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए, जबकि शेष सभी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!