Home Atulya Sach News रा० महा० लमगड़ा में NSS स्थापना दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजित*

रा० महा० लमगड़ा में NSS स्थापना दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजित*

0
21
``

रा० महा० लमगड़ा में NSS स्थापना दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजित*

*लमगड़ा, अल्मोड़ा।* राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा, अल्मोड़ा में  राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. एच. नयाल के दिशा-निर्देशन में एक दिवसीय शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया और NSS के आदर्श वाक्य *”मैं नहीं, बल्कि आप”* का नारा लगाया। छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और वृक्षारोपण भी किया गया।

 

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

तृतीय सत्र में जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की एंटी ड्रग समिति के संयोजक प्रो. सचिन रस्तोगी द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

 

प्राचार्य प्रो. एच. एस. नयाल ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को समाज सेवा से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है।

 

इस अवसर पर प्रो. नरेश गंगवार, प्रो. सिद्धार्थ गौतम, पुस्तकालय अध्यक्ष  धर्मेन्द्र नेगी, कार्यालय से  सुशील कुमार, अर्जुन बगड़वाल,  ललित परिहार,  हेम कुमार,  विक्रम सिंह, श्री दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

वहीं छात्र-छात्राओं में पिंकी, रश्मि बिष्ट, शांति बिष्ट, किरण, विनीता बोरा, प्रियंका, उर्मिला, नेहा नेगी, गीतिका बिष्ट, रजनी, तनु, प्रिया, गौरव, नीरज, योगेश, रितेश आर्य, अंजलि, सुमन, लता, रोशनी, कविता, अभिषेक, दीक्षा, सुषमा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!