Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने NDPS के वारंटी को लक्सर से दबोचा, न्यायालय में...

श्यामपुर पुलिस ने NDPS के वारंटी को लक्सर से दबोचा, न्यायालय में किया पेश

0
10
``

*हरिद्वार।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान *ऑपरेशन प्रहार* के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने NDPS एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष श्यामपुर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 18 सितंबर को कार्रवाई करते हुए वारंटी *मेहताब उर्फ महेताब पुत्र कय्यूम निवासी खण्डजा कुतबपुर, लक्सर* को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 168/22 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज है और माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

 श्यामपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कण्डारी और कांस्टेबल अनिल रावत शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!