Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर में बनेगा श्री रामलीला भवन, हवन-पूजन कर स्वामी यतीश्वरानंद ने किया...

श्यामपुर में बनेगा श्री रामलीला भवन, हवन-पूजन कर स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।

0
18
``



श्यामपुर/ हरिद्वार।   श्यामपुर में नया श्री रामलीला भवन बनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला पंचायत निधि से बनने वाले भवन के निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारंभ किया।



श्यामपुर में लंबे समय से रामलीला भवन की मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर जिला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष अमित चौहान के प्रस्ताव पर जिला पंचायत द्वारा भवन स्वीकृत किया गया।

इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भवन बनने से क्षेत्रवासियों को धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ शादी-समारोह व अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भी सुविधा मिलेगी। इसका लाभ श्यामपुर के साथ ही आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भी मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, महामंत्री सुनील पाल, सीमा चौहान, विजय चौहान सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!