Home Atulya Sach News श्याम पुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक कच्ची शराब के साथ आरोपी...

श्याम पुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक कच्ची शराब के साथ आरोपी दबोचा। 

0
37

श्याम पुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक कच्ची शराब के साथ आरोपी दबोचा।

 

 

श्यामपुर, हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली श्यामपुर पुलिस की टीम के कांस्टेबल विनीत कुमार और कांस्टेबल अनिल रावत गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर चौकी चंडीघाट क्षेत्र में गौरी शंकर पार्किंग को जाने वाले रास्ते से एक युवक को दबोचा गया।

 

तलाशी लेने पर उसके पास से 40 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र अर्जुन, निवासी श्मशान घाट के पीछे झुग्गी झोपड़ी, चंडीघाट, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

 

कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!