Home Atulya Sach News कांगड़ी में 2 किलो गांजे के साथ बिहार का तस्कर दबोचा, 1210...

कांगड़ी में 2 किलो गांजे के साथ बिहार का तस्कर दबोचा, 1210 पन्नियां बरामद

0
51



श्यामपुर हरिद्वार। कांगड़ी क्षेत्र में नशे के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो किलो गांजा और बिक्री में प्रयुक्त 1210 छोटी पन्नियां बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को चौकी चंडीघाट प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम कांगड़ी में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजा बरामद हुआ।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में भरकर बेचता है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी (22 वर्ष) निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कांगड़ी की गली नंबर 3 में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक ओप्पो मोबाइल और 600 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

   कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर  वैधानिक कार्रवाई की जा रही है  और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!