मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क ध्वस्त, हरिद्वार पुलिस ने बलिया निवासी को दबोचा

18 फर्जी बैंक खाते गैंग को उपलब्ध कराता था आरोपी, साथियों की गिरफ्तारी के बाद डिलीट कर दी थी WhatsApp चैट
हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय मगध गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर श्यामपुर कोतवाली और CIU की संयुक्त टीम ने आरोपी सागर पांडेय को मायाकुंड, ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता था और Mule Account के रूप में गैंग को देता था। अब तक 18 खाते देने की बात कबूली है। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल से सभी चैट डिलीट कर दी थी। पुलिस ने Realme फोन और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फरार चल रहे छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



