लालढांग में कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम, बच्चों ने मन मोहा*लालढांग राकेश नारंग
लालढांग के श्री भोला सिंह नेगी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, लालढांग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रीकृष्ण वंदना के साथ किया गया।
विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों एवं श्रीकृष्ण की झांकियों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।
कार्य क्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुशीला देवी हतेली पूर्व प्रधानाचार्य, ज० जू० हा० लालढांग मोहनचंद हतेली पूर्व प्रधानाचार्य, ला० ओ० प्र० ज्ञा० क० इं० कॉ० लालढांगरहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें-मुन्ने भैया-बहिनों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक वेश में सुंदर भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन-मिश्री लीला एवं कालिया नाग दमन का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावकों ने तालियों से खूब सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में श्रीकृष्ण के जीवन से शिक्षा लेने का संदेश दिया और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुमन धस्माना समाजसेवीहेमा नेगी समाजसेवी सुभाष सैनी व विद्यालय के समस्त आचार्य कर्मचारी वअभिभावको के साथ ही छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
Must Read

लालढांग में कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम, बच्चों ने मन मोहा*लालढांग राकेश नारंग




