रसूलपुर-लालढांग मार्ग पर दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर
*लालढांग।* लालढांग-रसूलपुर मार्ग पर बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जल रही हैं, जिससे विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइट जल रही है।
जागरूक ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की इस लापरवाही से बिजली का बेवजह खर्च हो रहा है और सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। दिन में लाइट जलने से जहां बिजली की बर्बादी हो रही है, वहीं रात के समय कई स्थानों पर लाइटें बंद रहती हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी समय पर लाइटों का रखरखाव नहीं करते और न ही टाइमर की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले पर ध्यान देकर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और स्ट्रीट लाइटों में ऑटो टाइमर सिस्टम लगाया जाए ताकि बिजली की बचत हो सके।
रसूलपुर-लालढांग मार्ग पर दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर
Must Read




