तरूण हिमालय कॉलेज में “मिनी भारत” का नजारा, मेयर किरण जैसल ने किया ध्वजारोहण
![]()
![]()
हरिद्वार।* शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। पूरे परिसर में “मिनी भारत” जैसा दृश्य दिखा।
मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। 31वीं वाहिनी NCC के कैडेट्स का मार्चपास्ट और उत्तराखंड से दक्षिण भारत तक की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए मेयर ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की ताकत है। प्रबंधक बलदेव सिंह रावत और प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने भी कार्य क्रम को संबोधितकिया।
कार्यक्रम में NCC कैडेट्स मुस्कान, भूमि, अनुष्का, साहिल, निमेश, सिद्धार्थ और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद निशा नौडियाल, ललित रावत सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Must Read





