Home हरिद्वार न्यूज मंगोलपुरा स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस की रही धूमधाम, प्रधान कमलेश द्विवेदी...

मंगोलपुरा स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस की रही धूमधाम, प्रधान कमलेश द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

0
340
``

मंगोलपुरा स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस की रही धूमधाम, प्रधान कमलेश द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

 लालढांग 

राकेश नारंग

लालढांग क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगोलपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान रसूलपुर मीठीबेरी कमलेश द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने मिलकर तिरंगा रैली निकाली और विद्यालय परिसर में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने कहा, _”यह मेरा सपना है कि मेरे कार्यकाल में यह विद्यालय उच्चीकृत होकर कक्षा 10 तक हो जाए। इसके लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं। क्षेत्र के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़े, यही हमारी प्राथमिकता है।”_

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नितिन देवरानी सहित समस्त शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को देशभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में तारा सिंह, पुनीत नेगी, अमित शर्मा, ममता रानी, करिश्मा गुंसाई, शुभांगी बर्थवाल, ग्राम पंचायत सदस्य सुशील सैनी, सीता देवी, अनीता देवी, अनु देवी सहित अन्य ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!