मेलों से पौराणिक संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों की महत्ता का होता है ज्ञान: स्वामी यतीश्वरानंद

Must Read

मेलों से पौराणिक संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों की महत्ता का होता है ज्ञान: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। गंगा घाट स्थित सिद्धपीठ मां बालकुंवारी शिव मंदिर समिति अजीतपुर में दो दिवसीय मेला का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पूजा अर्चना करने के साथ गुब्बारे छोड़कर किया। उन्होंने मंदिर के पास गंगा पर विशेष घाट बनाए जाने और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराए जाने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार  जताया।

मंगलवार को मां बाल कुंवारी शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीस मेला का शुभारंभ हुआ। मेला का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आयोजित मेलों से पौराणिक संस्कृति के साथ धार्मिक स्थलों के इतिहास और उपयोगिता की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने मंदिर स्थल पर गंगा घाट बनवाकर बड़ा अहृम काम किया। उन्होंने कहा कि मंदिर आगमन के लिए राज्य योजना, जिला पंचायत, ग्राम प्रधान के माध्यम से सड़कों की व्यवस्था को सुदृढ़ कराया जाएगा। उन्होंने मंदिर के गेट के साथ अन्य व्यवस्थाओं के लिए आश्वस्त किया।

मंदिर समिति के संरक्षक ज्ञानेश अग्रवाल ने मंदिर के दोनों तरफ से रास्ता होने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि मंदिर का धार्मिक स्वरूप माता सती बाल रूप में विराजमान है, इसलिए यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब घाट बनने से स्नान के लिए भी आने है। समिति अध्यक्ष मायाराम कश्यप और संचालन करते हुए समिति के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मां बाल कुंवारी घाट बनाए जाने और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किए जाने पर स्वामी यतीश्वरानंद के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप मंदिर परिसर में बन रहे हॉल के निर्माण में सहयोग करने और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने सड़क बनाने की घोषणा की।

इस मौके पर सुरेंद्र चौहान, कैलाश चंद, गौतम कश्यप, गुलशन, प्रहलाद कश्यप, जैकी, रविदत्त, राकेश शर्मा, प्रमोद, गजराज, पुजारी हरिओम महाराज, कृष्णपाल प्रधान, प्रदीप चौहान प्रधान, श्रवण चौहान, सचिन कश्यप, अरुण कश्यप आदि शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्यामपुर पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली पनीर, 49 किलो किया नष्ट* जारी किया नोटिस

  श्यामपुर पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली पनीर, 49 किलो किया नष्ट* जारी किया नोटिस *श्यामपुर में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!