श्यामपुर पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली पनीर, 49 किलो किया नष्ट* जारी किया नोटिस

Must Read

 

श्यामपुर पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली पनीर, 49 किलो किया नष्ट* जारी किया नोटिस

*श्यामपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: दूध पाउडर और फॉरेन फैट से बन रहा था 50 किलो पनीर, 49 किलो नष्ट*

 

*श्यामपुर, हरिद्वार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत *थाना श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग* ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने वाली इकाई का पर्दाफाश किया है।

थानाध्यक्ष *नितेश शर्मा* को  आज मिली सूचना पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने *कांगड़ी स्थित गुज्जर डेयरी* पर छापेमारी की।

 

*दूध पाउडर और फॉरेन फैट से बन रहा था पनीर*

छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर में एक एल्युमिनियम कंटेनर में विक्रय के लिए तैयार लगभग *50 किलो पनीर* बरामद हुआ। पूछताछ में डेयरी संचालक के भाई *सराफत अली* ने बताया कि पनीर निर्माण में *दूध पाउडर और फॉरेन फैट* का उपयोग किया जा रहा था। मौके से दूध पाउडर के लगभग *50 खाली पैकेट* भी जब्त किए गए।

 

संयुक्त टीम ने निर्मित पनीर और दूध के *02 खाद्य नमूने* लेकर परीक्षण के लिए *राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर* भेजे हैं।

 

*49 किलो पनीर जेसीबी से दबाकर नष्ट*

जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शेष बचे लगभग *49 किलो नकली पनीर* को मौके पर ही जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर वैज्ञानिक तरीके से दबाकर नष्ट कराया गया, ताकि वह बाजार में न पहुंच सके।

 

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि डेयरी संचालक *इमानत अली* के पास उपलब्ध फूड लाइसेंस केवल रिटेल बिक्री के लिए था, जबकि उसी लाइसेंस पर दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था। इस अनियमितता पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी *दिलीप जैन* द्वारा डेयरी संचालक इमानत अली और सराफत अली को *खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006* के तहत नोटिस जारी किया गया।

 

*संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी:*

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, ASI रविन्द्र गौड़, का. मनमोहन सैनी, का. सुशील, उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्यामपुर पुलिस और SSB ने किया संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्यामपुर पुलिस और SSB ने किया संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा श्यामपुर/हरिद्वार* आगामी *श्रावण कांवड़ मेला-2026* के दृष्टिगत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!