Home हरिद्वार न्यूज मेडिकल संचालक सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंःमनोजकुमार

मेडिकल संचालक सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंःमनोजकुमार

0
81
``

मेडिकल संचालक सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंःमनोजकुमार

लालढांग। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के कफ सिरप सहित कुछ सिरप आधारित दवाओं की बिक्री अब डॉक्टर की वैध पर्ची पर ही की जानी है।

 

मनोज कुमार ने कहा कि यह निर्णय मरीजों की सुरक्षा, दवाओं के उचित उपयोग तथा दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने सभी मेडिकल स्वामियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें तथा बिना चिकित्सकीय पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें।

 

उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित मेडिकल संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। एसोसिएशन का उद्देश्य सभी दवा विक्रेताओं को जागरूक करते हुए कानून का पालन सुनिश्चित करना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!