किसानों को नई कृषि नकनीक व मिट्टी संरक्षण के साथ साथ जागरूक किया जा रहा हैःसांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
लालढांग में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।
संस्थान की ओर से किसानों को कृषि यंत्र और उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए।
समाजसेवी हेमा नेगी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सोंपा
लालढांग,
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के सौजन्य से लालढांग में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संस्थान द्वारा कृषि क्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। नई कृषि नकनीक और मिट्टी के संरक्षण के साथ साथ किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
संस्थान के डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति उप योजना का तात्पर्य विशेष वर्ग को कृषि के प्रति जागरूक करना है जिसमें भूमि के स्वास्थ्य के संरक्षण और उपजाऊ बनाए रखने के साथ साथ वैज्ञानिक तकनीकी से कृषि उत्पादन बढ़ाने के बारे में जागरूक करना है।इस अवसर पर संस्थान की ओर से किसानों को कृषि यंत्र और उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए।
शिविर में पहुँच कर लालढांग क्षेत्र की समाजसेवी हेमा नेगी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सोंपा ज्ञापन में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में क्षेत्र में जंगली जानवरों से बचाव के लिए फेंसिंग, गांव में स्ट्रीट लाइट, आधार सेंटर का पंजीकरण, हॉस्पिटल में डॉ की सुविधा, सरस केंद्र की स्थापना , लालढांग पोस्ट ऑफिस के पीन कोड का नवीनी करण और लालढांग बाजार को अतिक्रमण मुक्त करवाना से जुड़ी प्रमुख मांगें शामिल थीं।
शिविर में ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट,ग्राम प्रधान मीठीबेरी कमलेश द्विवेदी,इंद्रजीत सिंह, इंद्र सिंह, भाजपा नेता विकास तिवारी, हीरा सिंहबिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।
किसानों को नई कृषि नकनीक से मिट्टी संरक्षण के साथ साथ जागरूक किया जा रहा हैःसांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
Must Read