Home हरिद्वार न्यूज महाविद्यालय मीठीबेरी में  विदाई समारोह हुआ आयोजित। 

महाविद्यालय मीठीबेरी में  विदाई समारोह हुआ आयोजित। 

0
99
``

महाविद्यालय मीठीबेरी में  विदाई समारोह हुआ आयोजित

 

परिश्रम से ही सब कुछ संभव हैः प्राचार्य प्रो० अर्चना गौतम

लालढांग।

 

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, में अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा मॉं शारदा के चित्र पर माल्यार्पण  अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में बी०ए० द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने बी०ए० अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का सभागार में स्वागत किया ।

कार्यक्रम में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विचार एवं अनुभव साझा किये। अपने विचार एवं अनुभव साझा करते समय छात्र छात्राएं भावुक हो गए उन्होंने अपने सभी गुरुजनों को स्मरण करते हुए कहा बिना गुरूजनों के ज्ञान का प्रकाश प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि परिश्रम से ही सब कुछ संभव है। प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने सभी छात्र छात्राओं को भविष्य में निरंतर प्रगति करने के लिए आशीर्वाद दिया।

 

कार्यक्रम का संचालन कु० आस्था ने किया।

 

कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार, डॉ० सुनील कुमार, डॉ० आशुतोष मिश्रा डॉ०अरविंद वर्मा,डॉ०कुलदीप चौधरी, डॉ देशराज, डॉ सुनीता बिष्ट एवं शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम, सूरज, कुलदीप आदि सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!