श्यामपुर पुलिस ने काली फिल्म और हूटर लगी कार को किया जप्त
श्याम पुर/हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा एवं अपराध पर नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के सख़्त अनुपालन हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने लाल रंग की कार को काली फिल्म और अवैध हूटर लगे होने पर सीज कर दिया गया है।
कोतवाली श्याम पुर पुलिस ने मंगलवार को लाहडपुर पुलिस चैकपोस्ट पर चेकिंग करते हुए लाल रंग की कार को रोका तो कार में तीन युवक सवार थे पुलिस ने कार की चेकिंग की तो कार के शीशो पर काली फिल्म व कार पर हुटर लगाकर चल रहे थे पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए पुलिस ने कार स०DL2CBB3257 के शीशो से काली फिल्म व हुटर हटवा कर कार सहित तीनों युवकों को थाना श्यामपुर लेकर आयी। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विनीत 23 वर्षपुत्र आनंद त्यागी निवासी बनेड़ा खुर्द गाजियाबाद , पियूष त्यागी22 वर्ष पुत्र महेश चंद त्यागी निवासी राहिद्रा जनपद मेरठ, शिवम त्यागी 28वर्ष पुत्र कुलदीप त्यागी निवासी रेंद्र जनपद मेरठ बताया।
कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कार से मौके पर ही शीशों से काली फिल्म और हूटर हटवाकर कार को जप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
Must Read

श्यामपुर पुलिस ने काली फिल्म और हूटर लगी कार को किया जप्त


