Home Atulya Sach News हाईवे से काली मंदिर मार्ग पर झाड़ियों से बढ़ा जंगली जानवरों का...

हाईवे से काली मंदिर मार्ग पर झाड़ियों से बढ़ा जंगली जानवरों का खतरा, ग्रामीणों ने सफाई की मांग 

0
13

हाईवे से काली मंदिर मार्ग पर झाड़ियों से बढ़ा जंगली जानवरों का खतरा, ग्रामीणों ने सफाई की मांग

लालढांग।

 

लाहड़पुर के ग्रामीणों ने हाईवे से लाहरपुर काली मंदिर जाने वाली सड़क के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों को कटवाने की मांग वन विभाग और पीडब्ल्यूडी से की है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर खड़ी झाड़ियों के कारण सड़क पर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन लगा रहता है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

 

ग्रामीणों ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को जल्दी काटने की मांग की है।

 

वहीं काली मंदिर के महंत तपस्वी निर्मल मुनि का कहना है कि इस समय इन झाड़ियों के कारण विशेषकर गुलदार (तेंदुए) का खतरा बना रहता है। उन्होंने सड़क के दोनों और की झाड़ियां को जल्द से जल्द काटने की मांग की है यदि झाड़ियां को जल्द से जल्द काटा नहीं गया तो मुझे ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!