Home Atulya Sach News हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड का पथरी में भव्य स्वागत,...

हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड का पथरी में भव्य स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद ने दी सड़क की सौगात

0
9

हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड का पथरी में भव्य स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद ने दी सड़क की सौगात

*हरिद्वार/पथरी।* हरिद्वार जनपद में सहकारिता चुनाव में भाजपा की निर्विरोध जीत का सिलसिला जारी है। जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख और सहकारी समितियों के बाद अब जिला सहकारी बैंक हरिद्वार का बोर्ड भी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। रविवार को पथरी क्षेत्र के ग्राम घोटी में नवनिर्वाचित बोर्ड का भव्य स्वागत किया गया।

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील राठी सहित सभी डायरेक्टर उत्तम रावत, सपना शर्मा, राजवीर सिंह, नवनीत वर्मा, पुष्पराज सैनी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

 

इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिला हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सहकारी समितियों के बाद अब जिला सहकारी बैंक का बोर्ड भी निर्विरोध बना है, यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि सभी बोर्डों के माध्यम से हर वर्ग का विकास होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा।

 

नवनिर्वाचित चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष सुशील राठी ने सभी जनपदवासियों का आभार जताया।

 

ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी उपलब्धि मिली है। पथरी क्षेत्र से एक सामान्य महिला को ब्लॉक प्रमुख बनवाया, जिसके बाद क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।

 

स्वागत समारोह के बाद स्वामी यतीश्वरानंद ने पथरी मुख्य मार्ग से ग्राम स्यासु को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन भी किया। इस सड़क के बनने से दो गांवों के हजारों लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।

 

कार्यक्रम में सुनीता राणा पंवार, हुकुम सिंह रावत, बलवंत पंवार, पूरण राणा, गुरबाज सिंह, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, मास्टर सत्यपाल, सूर्यवीर मलिक, मोनू पंवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!