Home हरिद्वार न्यूज सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,

सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,

0
140
``

सुपरवाइजर ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, पोर्टल की समस्या से अवगत हुईं

लालढांग।

बाल विकास विभाग बहादराबाद द्धितीय की सुपरवाइजर कुसुम लता ने सोमवार को लालढांग क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें विभागीय पोर्टल पर कार्य करने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। सुपरवाइजर ने कार्यकर्ताओं को समस्याओं के समाधान की जानकारी दी और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया।

 

सुपरवाइजर लाहडपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, जहां उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान केंद्र के माध्यम से रुक्मणी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह को महालक्ष्मी किट देकर सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न आने के कारण पोर्टल पर काम करने में सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है, जिससे कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

 

इस अवसर पर केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!