Home हरिद्वार न्यूज सावन कांवड मेले की सुरक्षा को , पुलिस-NHAI ने किया संयुक्त स्थलीय...

सावन कांवड मेले की सुरक्षा को , पुलिस-NHAI ने किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण* ।

0
72
``

सावन कावड़ मेले की सुरक्षा को , पुलिस-NHAI ने किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण* ।

श्याम पुर/ हरिद्वार

आगामी श्रावण मास कावड़ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कमर कस ली है। गुरु वार को पुलिस अधीक्षक नगर व CO ट्रैफिक ने NHAI अधिकारियों के साथ चंडी घाट से चिड़ियापुर तक हाईवे का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

श्रावण मास का कावड़ मेला इस बार 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक चलेगा। लाखों की संख्या में कावड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क है।


दुर्घटना रोकने पर जोर*: चंडी घाट से चिड़ियापुर तक नेशनल हाईवे, नहर पटरी और कांगड़ी फ्लाईओवर पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भौतिक निरीक्षण किया गया। SP सिटी अभय प्रताप सिंह ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को शीघ्र पूरा करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। NHAI को आदेश दिया गया कि कावड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं। हाईवे पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साइनेज और मरम्मत कार्य समय से पूरे हों।

 

निरीक्षण में मौके पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश, संदीप नेगी और श्यामपुर कोतवाली प्रभारी अवनी तिवारी शामिल रहे।

 

प्रशासन का पूरा फोकस कावड़ मेले को “जीरो एक्सीडेंट” और “जीरो असुविधा” के साथ संपन्न कराने पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!