Home हरिद्वार न्यूज मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेकर प्रसाद चढ़ाया। 

मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेकर प्रसाद चढ़ाया। 

0
124
``

मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेकर प्रसाद चढ़ाया। 

 

काली मंदिर में शनिवार को पहुंचने वाले श्रद्धालु भक्तों को खीर का प्रसाद वितरण किया गया

लालढांग

लालढांग के प्राचीन सिद्ध पीठ माँ काली मंदिर में शनिवार को भक्तों का लगातार आवागमन रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली

 

माँ काली मंदिर में कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय रहा। साथ ही मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

 

वर्तमान में मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य कर्नाटक प्रदेश से आई साध्वी द्वारा किया जा रहा है।

मंदिर की साफ-सफाई और दैनिक व्यवस्था की देखरेख मंदिर समिति* द्वारा की जा रही है। मंदिर समिति द्वारा मंदिर में चाक चौबंद साफ सफाई के साथ ही मंदिर सौंदर्य करण के कार्य किए जा रहे हैं। जिसकी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में पहुंचकर प्रशंसा की जा रही है। मां काली मंदिर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं भक्तों के साथ ही दूरदराज के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है मंदिर पर यूं तो रोज श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है लेकिन विशेष रूप से प्रत्येक शनिवार को मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया जाता है मंदिर के प्रांगण में काली मंदिर के गेट के बाहर हनुमान जी विराज मान है वही विशाल पीपल के वृक्ष के नीचे शनि देव जी विराजमान है वही यहां पर भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी स्थापित है। श्रद्धालु भक्तों का कहना है की इस मंदिर पर आने वाले सभी भक्तों की मां काली मनोकामना पूरी करती है।

मंदिर समिति ने बोर्ड लगाकर नशा कर मंदिर में प्रवेश करने पर कानूनी  कार्रवाई आदि के विषय में अवगत कराया है  समिति द्वारा बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने की श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रशंसा की जा रही है

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!