`
`
सजनपुर पीली में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित
लालढांग
लालढांग न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सजनपुरपीली पंचायत भवन में शुक्रवार को सरकार–जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आधार कार्ड और राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के अलावा बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी
लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और सहायक अभियंता आलोक तोमर ने सभी समस्याएं सुनी और उच्च अधिकारियों तक पहुँचाकर समाधान हेतु निर्देश देने का भरोसा दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रूबी देवी, सुशील पाल, विधिक सेवा प्राधिकरण से एम.के.सूर्या और प्रदीप सैनी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


सजनपुर पीली में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित