Home हरिद्वार न्यूज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार  सचिव ने श्री राम आश्रम श्यामपुर और...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार  सचिव ने श्री राम आश्रम श्यामपुर और थाना श्यामपुर स्थित विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का किया निरीक्षण। 

0
98
``

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार  सचिव ने श्री राम आश्रम श्यामपुर और थाना श्यामपुर स्थित विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का किया निरीक्षण।

श्यामपुर/हरिद्वार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव, सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर ने शुक्रवार को श्री राम आश्रम श्यामपुर और थाना श्यामपुर स्थित विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का  निरीक्षण किया

सचिव कौर ने आश्रय में रहने वाले बच्चों के प्रबंधन और देखभाल का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की रोजमर्रा की गतिविधियों, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी वार्डन से प्राप्त की। इसके अतिरिक्त सचिव बच्चों के पास जाकर उनकी स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण भी किया।

विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र में अधिकार मित्र मुकेश कुमार ने सभी इंटर्न छात्र-छात्राओं को सेवा केंद्र की गतिविधियों और जरूरतमंदों को दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सचिव कौर ने सुविधा केंद्र में मुकेश कुमार द्वारा दी जा रही सुविधाओं, रखरखाव और साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!