Home हरिद्वार न्यूज श्याम पुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार

श्याम पुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार

0
178
``

श्याम पुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार

 

श्याम पुर/ हरिद्वार

कोतवाली श्यामपुर पुलिस को रविवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चौकी चंडीघाट से पहले हाईवे पर चार कारों की टक्कर हुई है सूचना पर श्यामपुर पुलिस  के उप निरीक्षक सुभाष चन्द, हेड कांस्टेबल विकास भट्ट,का0 नीरज बिष्ट, द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया मौके पर सड़क दुर्घटना होने की जानकारी की गई तो कार बलेनो का चालक शराब के नशे में प्रतीत होने पर चालक का जिला चिकित्सालय हरिद्वार से मेडिकल कराने पर ऐल्कोहॉल की पुष्टि हुई जिसके उपरांत चालक को श्याम पुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके वाहन कार बलेनो को सीज कर दिया गया गिरफ्तार कार चालकने पूछताछ में अपना नाम ललित राठी पुत्र श्री दयानन्द राठी निवासी अलीपुर पो0ओ0 घामरोज तहसील सोहना जनपद गुडगाँव हरियाणा उम्र- 29 वर्ष बताया।

कोतवाली श्यामपुर के कोतवाल मनोहर भंडारी ने बताया कार स्वामियों व घायलों द्वारा अभी तक घटना के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। कार चालकों द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने पर शेष विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!