Home हरिद्वार न्यूज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गैंडीखाता में आयोजित किया एकत्रीकरण कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गैंडीखाता में आयोजित किया एकत्रीकरण कार्यक्रम

0
181
``

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गैंडीखाता में आयोजित किया एकत्रीकरण कार्यक्रम

लालढांग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लालढांग खण्ड में हिंदू नववर्ष के अवसर पर गैंडीखाता में एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें लालढांग खण्ड के स्वयंसेवक उपस्थित हुए,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह संजय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा एवं 2025 में संघ के 100 वर्ष में संघ द्वारा किए गए राष्ट्र व सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही संघ की भविष्य की नीतियां जिसमें प्रांत व्यवस्था समाप्त तथा संभाग व्यवस्था को आरंभ किया गया। पहले उत्तराखंड एक पर प्रांत था अब वह दो सम्भागो गढ़वाल व कुमाऊं में विभाजित हो गया है जिससे संघ का कार्य बहुत प्रमाणिकता के साथ समाज के मध्य जाएगा। लालढांग खण्ड के संघचालक प्रकाश डोबरियाल ने अपने आशीषवचन में संघ अपने सेवाभाव कार्यक्रमों के लिए जाता है संघ निरंतर समाज में अनेक प्रकार के संगठनों के माध्यम से कार्य करते है।कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक कमल सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में खण्ड कार्यवाह कृष्ण कुमार गुप्ता,खण्ड बौद्धिक प्रमुख कृष्णा उपाध्याय,कार्यक्रम शारीरिक शिक्षण प्रमुख देशराज सिंह राठौड़,सह खण्ड कार्यवाह ब्रह्मपाल, मण्डल कार्यवाह तेजराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह,सुशील पाल,मनोज अमोली रामनारायण आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!