Home Atulya Sach News श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा में तीन का करा चालान नमामि गंगे...

श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा में तीन का करा चालान नमामि गंगे घाट पर तीनों खुलेआम कर रहे थे मदिरा पान 

0
141
``

श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा में तीन का करा चालान नमामि गंगे घाट पर तीनों खुलेआम कर रहे थे मदिरा पान

लालढांग।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गंगा घाटो एवं धार्मिक स्थलो पर नव वर्ष के आगमन के दृष्टिगत प्रभावी सर्तक दृष्टि/गश्त किये जाने के निर्देशो के पालन के क्रम में श्यामपुर थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा द्वारा रविवार को थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित धार्मिक स्थल मां चण्डीदेवी मंदिर व चण्डीघाट स्थित नमामि गंगे घाट पर अलग-अगर पुलिस टीम प्रभावी गश्त व सर्तक दृष्टि हेतु भेजी गयी थी नमामि गंगे घाट पर श्यामपुर पुलिस टीम केव0उ0नि0 मनोज रावत का0 अनिल रावतकानि0 पंकज कुमार गश्त पर थे गश्त दौरान उन्होंने तीन लोगों को गंगा किनारे मदिरापान कर हुडदंग मचाते हुए देखा तो पुलिस टीम ने तीनों को खुलेआम शराब पीकर हुडदंग मचाने पर समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माने तो तीनों को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पूछताछ उन्होंने अपना नाम करतार सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर सराय थाना कोतवाली सम्भल, जिला सम्भल उ0प्र उम्र-58 वर्ष गुरूवचन सिंह पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त उम्र-40 वर्ष राजीव पुत्र चेतराम निवासी उपरोक्त उम्र-38 वर्ष बताया

श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार तीनों अभियुक्तो के विरूद्ध ऑप्ररेशन मर्यादा के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!