श्यामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा, 40 टेट्रा पैक बरामद
श्यामपुर/हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
श्यामपुर पुलिस के कांस्टेबल राजवीर सिंह, हो० अनुज कुमार ने बुधवार को खत्ता बस्ती चंडीघाट क्षेत्र से गस्त के दौरान *गोपाल पुत्र गरीबदास निवासी खत्ता बस्ती, चंडीघाट, उम्र 37 वर्ष* को 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया।
श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Must Read




