लालढांग
लालढांग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पिछले सात दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा का बुधवार को हवन-यज्ञ के साथ समापन हो गया।
आज सर्वप्रथम शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ किया गया। इसके बाद आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
कथा समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में कथा वाचक पं. कृष्ण अवतार गिरी को विदाई दी गई।
इस मौके पर प्रकाश वर्मा, विशम्बरी देवी, सुनीता वर्मा, आदित्य, देव, अमित उपाध्याय, भुवनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।




