Home Atulya Sach News श्यामपुर के आयुष और विराज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, टीम पहुंची...

श्यामपुर के आयुष और विराज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, टीम पहुंची डिवीजन A में

0
175
``

श्यामपुर के आयुष और विराज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, टीम पहुंची डिवीजन A में

 

*16वीं जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप: उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को हराकर किया डिवीजन A के लिए क्वालीफाई*

 

*कोयंबटूर, तमिलनाडु*

तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रही *16वीं हॉकी इंडिया जूनियर मैन नेशनल चैंपियनशिप* में उत्तराखंड की जूनियर पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

डिवीजन *’बी’* में खेल रही उत्तराखंड की टीम ने आज अपने *अंतिम लीग मैच में जम्मू एंड कश्मीर को हराकर डिवीजन ‘A’ के लिए क्वालीफाई* कर लिया है।

पूल A में उत्तराखंड के साथ *हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी जम्मू एंड कश्मीर, हॉकी हिमाचल और केरल हॉकी* की टीमें थीं। उत्तराखंड ने पूल के *सभी मैच जीतकर प्रथम स्थान* हासिल किया।टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में *श्री राम विद्या मंदिर, श्यामपुर* के दो छात्र *आयुष कलूड़ा* और *विराज चौधरी* ने उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हर तरफ सराहना हो रही है।

 

उल्लेखनीय है कि जब से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स का आयोजन हुआ है, तब से हॉकी के खेल में उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमें सभी वर्गों में नेशनल स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

 

*उत्तराखंड हॉकी को बधाई एवं शुभकामनाएं* 🇮🇳🏑

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!