Home हरिद्वार न्यूज लोक चेतना मंच रानीखेत ने स्थानीय संसाधन प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का...

लोक चेतना मंच रानीखेत ने स्थानीय संसाधन प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन । 

0
97
``

लोक चेतना मंच रानीखेत ने स्थानीय संसाधन प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन । 

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाहरपुर के ग्राम बॉक्सोवाली में लोक चेतना मंच रानी खेत के सौजन्य से उत्तर हिमालय क्षेत्र में सामूहिक प्रयास से सतत विकास को सुगम बनाना परियोजना के अंतर्गत्त स्थानीय संसाधन प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति संगठन के तहत सदस्यों को स्वयं का ग्राम स्तर का कोष निर्माण का उद्देश्य एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के द्वारा ग्राम स्तरीय कोष को कैसे सतत बना सकते हैं इस पर चर्चा की गई जिसमें की मुख्य रूप से कृषि उत्पादन एवं महिलाओं द्वारा कीर्तन भजन से होने वाली आय को शामिल करने की बात रखी गई कार्यशाला में स्थानीय महिलाओं द्वारा आगामी माह की ग्राम बैठक में स्थानीय संसाधन प्रबंधन के तहत कोष निर्माण हेतु अन्य सदस्यों को जानकारी देने एवं जल्दी ही इसको एक गतिविधि के तहत बेहतर बनाने हेतु इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सहमति प्रदान की गई इस मौके पर श्रीमती कुसुम घिल्डियाल सदस्य समन्वय समिति तथा श्रीमती पूजा देवी अध्यक्ष महिला शक्ति संगठन एवं श्रीमती आयुषी जी प्रोग्राम एसोसिएट एवं प्रशांत शर्मा, कम्युनिटी मोबिलाइजर श्याम प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!