Home Atulya Sach News लालढांग सहकारी समिति मार्ग पर जलभराव, किसानों को खाद-बीज लेने में भारी...

लालढांग सहकारी समिति मार्ग पर जलभराव, किसानों को खाद-बीज लेने में भारी परेशानी

0
19
``

लालढांग बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड को जाने वाले मार्ग पर बरसात के कारण पानी भर गया है और कीचड़ हो गया है।

जिससे समिति में जाने वाले किसानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद, बीज आदि सामान लेने के लिए कीचड़ व पानी भरे हुए रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।

किसानों ने मांग की है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कर किसानों को राहत दी जाए। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि धान की फसल कटने वाली है और किसानों को अपना धान समिति के अंदर तुलाई केंद्र पर ले जाने के लिए भारी कठिनाई होगी।

समय रहते यदि इस मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो क्षेत्रीय लोगों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

 वही इस विषय पर बहुउद्देशीय  साधन सहकारी समिति लि० के सचिव भुमेश शर्मा का कहना है  हमारी हड़ताल चल रही है। हड़ताल खत्म होती निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!