Home Atulya Sach News लालढांग-कोटद्वार मार्ग पर दौड़ी बसें, लोगों ने जताया हर्ष, 12 माह संचालन...

लालढांग-कोटद्वार मार्ग पर दौड़ी बसें, लोगों ने जताया हर्ष, 12 माह संचालन की मांग

0
35
``


लालढांग। लालढांग-कोटद्वार मार्ग को  यातायात के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार से मार्ग पर गढ़वाल मंडल विकास निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों में हर्ष है।

मार्ग बंद होने से लोगों को नहर पटरी के लंबे और जर्जर रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही थी और अधिक किराया देना पड़ रहा था। मार्ग के खुलने से अब इससे निजात मिल गई है। व्यापारियों के लिए भी सामान लाना-ले जाना आसान हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय निवासी नवीन चमोली, राकेश नारंग, धर्मेंद्र उपाध्याय, आनंद सिंह रावत आदि ने बताया कि मार्ग खुलने से बड़ी राहत मिली है और समय व धन की बचत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मार्ग को हर साल जून माह में बंद कर दिया जाता है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मार्ग को 12 महीने संचालित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!