Home Atulya Sach News राहुल गांधी के छात्र संवाद में शामिल हों छात्र – विकास नेगी

राहुल गांधी के छात्र संवाद में शामिल हों छात्र – विकास नेगी

0
70
``

राहुल गांधी के छात्र संवाद में शामिल हों छात्र – विकास नेगी

 

*कोटद्वार।*

जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने सोमवार को “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत एक शिक्षण संस्थान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से 17 जुलाई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के “छात्र संवाद” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास नेगी ने कहा कि आज देश का युवा पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और रोजगार के अवसरों जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है। इन समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए युवाओं की आवाज़ का मजबूती से पहुंचना जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का यह छात्र संवाद युवाओं को अपनी बात रखने, अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद का अवसर देगा।

 

जिलाध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!