लालढांग में उदीयमान खिलाड़ी दो दिवसीय प्रतियोगिता हुई संपन्न

स्थाई निवास प्रमाण पत्र न होने से कुछ खिलाड़ी बच्चे हुए वंचित
*लालढांग।*
माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत न्याय पंचायत लालढांग में 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में कई बच्चों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ कुछ बच्चे नहीं ले पाए। इसका मुख्य कारण स्थाई निवास प्रमाण पत्र का न बन पाना बताया गया।
इस संबंध में नोडल अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों के मूल प्रमाण पत्र तैयार नहीं हैं, वे अपने दस्तावेज पूरे कर अगले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
न्याय पंचायत खेल समन्वयक राजेश भट्ट ने कहा कि यह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही है। इस प्रकार की योजनाओं से छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ खेल भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर अभिषेक पैन्यूली, विपिन सकलानी, तारा सिंह, विभा नेगी, सरिता रावत, महिपाल , अर्जुन सिंह, आशा भट्ट, लक्ष्मी, प्रतिमा, विनोद ध्यानी, शैलेंद्र भूषण, रोशनी रावत, खेल प्रभारी दिनेश वर्मा, सुरेश बिल्जवाण आदि उपस्थित रहे।
—




