Home कोटद्वार दुगड्डा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई आयोजित 

दुगड्डा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई आयोजित 

0
83
``

दुगड्डा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई आयोजित

दुगड्डा /कोटद्वार

दुगड्डा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राम प्रसाद बडोला जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवा एवं महिला कांग्रेस को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला, यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री नितेश ठाकुर के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद नेगी तथा N.S.U.I. से कुलदीप पटवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही ब्लॉक, नगर, बूथ स्तर, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस कमेटियों का गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा, ताकि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विकास नेगी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ती रही है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पियूष कैंतुरा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह चौधरी, शिव सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, महावीर सिंह, श्रीचन्द, राकेश कुमार, ललित मोहन चौधरी, वरुण नेगी, बिक्रम सिंह, उमेश मिश्रा, सुवेग जोशी, लियाकत अली, अब्दुल गफ्फार, कुलदीप सिंह पटवाल एवं अरविंद सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!