Home हरिद्वार न्यूज थाना श्यामपुर पुलिस नेआपरेशन कालनेमी” के तहत दो बेहरुपी बाबा भेषधारियों को...

थाना श्यामपुर पुलिस नेआपरेशन कालनेमी” के तहत दो बेहरुपी बाबा भेषधारियों को किया गिरफ्तार 

0
63
``

थाना श्यामपुर पुलिस नेआपरेशन कालनेमी” के तहत दो बेहरुपी बाबा भेषधारियों को किया गिरफ्तार

 

लालढांग

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ द्वारा राज्य में चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा आज नमामि गंगेघाट चण्ड़ीघाट में चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबा/साधु का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थानों में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर उन्हें तन्त्र- मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। जिससे उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ उत्पन्न होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के कारनामो से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों/ यात्रियों के भड़कने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा दोनों को नमामि गंगे घाट चण्ड़ीघाट से गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दशरथ पुत्र मेरी दास उम्र-58 वर्ष निवासी राहा पोस्ट महेशवाटिकरी जिला गोड्डाझारखण्ड हाल -चण्डीघाट खाता बस्ती थाना श्यामपुर , हरिद्वार समीरुद्धीन उर्फ हड्डी बाबा पुत्र जमालुद्दीन निवासी चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र-59 वर्ष बताया

 

श्याम पुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनोंबेहरुपी बाबा भेषधारियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!