Home हरिद्वार न्यूज ऑपरेशन कालनेमी के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने 12 बहरूपी बाबाओं को...

ऑपरेशन कालनेमी के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने 12 बहरूपी बाबाओं को किया गिरफ्तार। 

0
196
``

ऑपरेशन कालनेमी के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने 12 बहरूपी बाबाओं को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार

उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत SSP हरिद्वार द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत हरिद्वार जनपद में बहरूपियों को बेनक़ाब करने का कार्य लगातार जारी। एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन मेंथाना सिडकुल पुलिस द्वारा गुरू वार को थाना क्षेत्र के नवोदय नगर के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 12 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ होने के कारण लोगों के उग्र होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके पर तत्परता दिखाते हुए इन्हें हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए कामनेमी बहरूपिया बाबा जिनमें राकेश सिंह पुत्र लखराम सिंह उम्र- 47 वर्ष, राम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र-65 वर्ष, जितेंद्र पुत्र बाबूराम उम्र-46 वर्ष, राजेंद्र पुत्र रघुराज सिंह -65 वर्ष विजेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह उम्र- 70वर्ष,गुल्ली सिंह पुत्र अच्छी सिंह उम्र- 35 वर्ष, बबली पुत्र धर्मपाल उम्र-40 वर्ष, ब्रजपाल पुत्र विशंभर सिंह उम्र-40 वर्ष, विनोद सिंह पुत्र विशंभर सिंह उम्र-30 वर्ष, संजय सिंह पुत्र मोलायम सिंह उम्र-30 वर्ष, करतार सिंह पुत्र उम्र-58 वर्ष, असल सिंह पुत्र बच्चन सिंह उम्र-60 वर्ष को सिडकुल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना सिडकुल लाया गया

कालनेमी बहरूपिऐ बाबाओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर , हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल रोहित बरोडिया शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!