जनता के हमदर्द जिलाधिकारी एक किलोमीटर चले पैदल
:कीचड़ भरे और ऊबड़ खाबड़ रस्ता पार कर पहुंचे सैलानी तटबंध
आर वी शर्मा।
हरिद्वारजनता के हमदर्द जिलाधिकारी एक किलोमीटर पैदल कीचड़ भरे और ऊबड़ खाबड़ रास्ते से चल सैलानी तटबंध का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कुंवाखेड़ा के बीच में बने सोलानी तटबंध की मरम्मत के लिए तत्काल एस्टीमेट बनाने को निर्देशित किया। 
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि तटबंध की मरम्मत के लिए तत्काल एस्टीमेट प्रस्तुत करने के साथ ही कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने को निर्देशित किया, ताकि संभावित खतरे को नगण्य किया जा सके।
अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी का ढाल कम होने तथा नदी के बहाव प्रकृति के कारण पानी भू कटाव करते हुए तटबंध को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नदी के बहाव, नदी से भू कटाव सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सीओ लक्सर नताशा सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, प्रधान राजपाल सिंह सहित ग्रामीण शिव कुमार, नकली सिंह, चरण सिंह, चंद्रपाल, राजेश शर्मा, शीशपाल ओमपाल उपस्थित थे।




