Home हरिद्वार न्यूज वन कर्मियों ने ढाबे से पटरागो को पकडकर वन क्षेत्र में छोडा

वन कर्मियों ने ढाबे से पटरागो को पकडकर वन क्षेत्र में छोडा

0
177
``

 वन कर्मियों ने ढाबे से पटरागो को पकडकर वन क्षेत्र में छोडा

लालढांग

चिड़ियापुर स्थित हाईवे किनारे एक ढाबे पर मंगलवार को दिन में लगभग 4:00 बजे अचानक एक पटरागो वन क्षेत्र से निकालकर हाईवे पर होती हुई  ढाबे में जा घुसी।

ढाबे के कर्मचारियों ने सांप जैसे वन्य जंतु जो सांप से मोटा दिखाई दे रहा था ढाबे में घुसता हुआ देखकर डर गए तथा उन्होंने शोर मचा दिया ढाबे में अचानक कर्मचारियों का शोर सुनकर आसपास के ढाबे वाले ईकट्ठा हो गए तथा उन्होंने इस वन्य जंतु के ढाबे में घुसने की सूचना वन विभाग चिड़ियापुर कार्यालय को दी सूचना पर पहुंचे वन विभाग के वन आरक्षी रमेश कुमार व दैनिक श्रमिक रोबिन सिंह ने पहुंचकर मौके पर भारी मशक्कत के बाद सांप पकड़ने वाली छड़ियों की सहायता से पटरागो को पकड़ा। तथा वनकर्मियों द्वारा पटरागो को ढाबे से पकड कर दूर वनक्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। 

वन विभाग चिड़ियापुर रेंज के वन आरक्षी रमेश कुमार ने बताया यह सांप जैसा दिखने वाला जंतु पटरागो कहलाया जाता है। यह वन्य जीव जंतु है जो वन क्षेत्र में विचरण करते रहते हैं , पटरागो को ढाबे के अन्दर से सुरक्षित पकडकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!