वन विभाग व पत्रकारो ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
पी एस राठी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर वन विभाग के राजगढ़ वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मानपाल सिंह ,पी एस राठी व राजगढ़ रेंज वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार उपवन क्षेत्राधिकारी, राम मुसाफिर यादव द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था जिसे लगातार वृक्षारोपण कर मनाते आ रहे हैं इसका उद्देश्य सभी जीवो के लिए पर्यावरण को स्वच्छ हरा -भरा और सुरक्षित बनाना है 5 जून याद दिलाती है कि हमें अधिक से अधिक पौधारोपणकर प्रकृति के संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि पेड़ पौधे प्रदूषण को कम करने में सहायक और प्रकृति के संतुलन बनाकर रखने में सहायक होते हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग राजगढ़ रेंज के राहुल गिरी, योगेश कुमार, राजेश कुमार राठौर तथा प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।




