Home Atulya Sach News धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा

धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा

0
22
``

धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा

लालढांग। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालक एवं बालिका में धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला ग्राम प्रधान श्रीमती बिंदी देवी द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में बच्चों ने बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गरिमा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने, शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति एवं समाज के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, खेम सिंह , कु० रेखा ग्राम प्रधान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममता चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!