`
`
श्यामपुर /हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर वांछित, इनामी एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम में वांछित सुनील पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कांगडी, कोतवाली श्यामपुर, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने वारण्टी का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
वारण्टी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 देवेंद्र सिंह तोमर, का0 सौरभ नोटियाल और का0 अनिल रावत शामिल रहे।



