महाविद्यालय लमगड़ा में गढ़भोज का संगम, पोस्टर और रंगोली से दिया संदेश
लमगड़ा, अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में बुधवार को गढ़भोज दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एच.एस. नयाल ने की, जबकि संचालन डॉ. रोहित कुमार कांडपाल ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. कांडपाल ने गढ़भोज दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेश कुमार व डॉ. सुनीता बिष्ट ने मडुवा, भट्ट, गहत जैसे पहाड़ी उत्पादों के स्वास्थ्य लाभ बताए। डॉ. सचिन व डॉ. सिद्धार्थ गौतम ने मक्का, झिंगुरा, भंगिरा और राजमा की प्रासंगिकता पर विचार रखे।
प्राचार्य ने छात्रों से पहाड़ी व लोकल उत्पादों को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं पिंकी, दीपाली व रश्मि ने अपने विचार रखे, जबकि नेहा, सुमन, मोनिका, किरण ने रंगोली व पोस्टर प्रदर्शनी लगाई।
इस अवसर पर धर्मेंद्र नेगी, अर्जुन बगड़वाल, ललित परिहार, हेमचंद्र आदि कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।