Home Atulya Sach News झूला पुल की मांग को लेकर धरना 25वें दिन भी जारी रहा

झूला पुल की मांग को लेकर धरना 25वें दिन भी जारी रहा

0
20
``

 झूला पुल की मांग को लेकर धरना 25वें दिन भी जारी रहा

लालढांग। रसूलपुर में रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को धरने का 25वां दिन रहा।

 

मंगलवार को क्रमिक अनशन पर शिवलाल व मारू सिंह को ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर धरना स्थल पर बैठाया। दोनों अनशनकारियों के साथ ग्रामीण भी दिनभर धरना स्थल पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

ग्रामीणों ने बताया कि जब तक रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि झूला पुल न होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को लगभग 8 किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर लालढांग पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

ग्रामीणों ने कहा कि जनहित को देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द झूला पुल निर्माण का कार्य शुरू कर देना चाहिए। वर्षों से मांग करने के बाद भी इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

धरना स्थल पर मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह रावत, जोगिंदर सिंह, , बृजमोहन पोखरियाल, प्रदीप मिश्रा, इंद्रमणि, ऋषिपाल सिंह, राम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!