Home Atulya Sach News चिड़ियापुर गांव में घर में घुसा सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू...

चिड़ियापुर गांव में घर में घुसा सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू |

चिडिया पुर /हरिद्वार

चिड़ियापुर गांव में ग्रामीण के घर में सांप के घुसने से दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के चिड़ियापुर क्षेत्रीय कार्यालय को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा।

वन विभाग की टीम में वन आरक्षी रमेश कुमार और दैनिक श्रमिक गुड्डू सैनी शामिल थे। सांप के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन टीम का आभार जताया। वन विभाग के आरक्षी रमेश कुमार ने बताया पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का है जो  बहुत ही खतरनाक व विषैला होता है उन्होंने ग्रामीण से अपील की है घरों के आसपास सांप दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दे।

0
44
``

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!