Home Atulya Sach News रवासन नदी झूला पुल आंदोलन का 17वां दिन, भारी बारिश में भी...

रवासन नदी झूला पुल आंदोलन का 17वां दिन, भारी बारिश में भी डटे ग्रामीण,हरिद्वार बार एसोसिएशन का मिला समर्थन।

0
36
``



रसूलपुर / लालढांग। रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना आज 17वें दिन भी भारी बारिश के बीच लगातार जारी रहा।

टेंट से पानी टपकने पर ग्रामीणों ने टेंट के अंदर ही छाता लगाकर धरना दिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाकर ईश्वर से जल्द से जल्दी पुल निर्माण कार्य शुरू होने की प्रार्थना की।

ग्रामीणों ने दो टूक कहा – जब तक झूला पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, धरना अनवरत जारी रहेगा। 17 दिन से लगातार चल रहे इस धरने में ग्रामीणों के हौसले को बारिश भी नहीं डिगा पा रही है।

इधर आंदोलन को बड़ी ताकत मिली है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार ने भी इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया है। बार सचिव विपिन चन्द्र द्विवेदी एडवोकेट ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल पुल निर्माण की मांग की है।


धरने में मुख्य रूप सेजिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, नवीन चमोली, सुरेंद्र रावत, पंकज चमोलीभोलू सिंह, सुलोचना देवी ,उर्मिला देवी ,योगेश, उत्तम राणा, पूनम देवी, सुरेशो  देवी, अंजलि कुकरेती, कमल बिष्ट, कुसुम देवी ,सरोजनी देवी ,बसंती देवी, उषा ,इंदु, पूनम संतराम सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!